फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student Monika Rajput will do cancer research in US for five months

Varanasi: बीएचयू की छात्रा US में 5 महीने कैंसर पर करेगी शोध, बीमारी के कारणों का पता लगाने में मिलेगी मदद

Sun, 14 Apr 2024 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Apr 2024 11:03 AM IST
सार

बीएचयू की छात्रा मोनिका राजपूत पांच महीने तक यूएस में रहकर कैंसर के आनुवांशिक कारणों का पता लगाने पर अध्ययन करेंगी। वह कैंसर वायोइनफार्मेटिक पर काम करेंगी। 
 

विज्ञापन
BHU student Monika Rajput will do cancer research in US for five months
मोनिका राजपूत - फोटो : स्वयं

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल आंकोलॉजी में शोध करने वाली छात्रा मोनिका राजपूत पांच महीने तक यूएस में रहकर कैंसर के आनुवांशिक कारणों का पता लगाने पर अध्ययन करेंगी। इंटरनेशनल विजिटिंग स्कॉलर प्रोग्राम के तहत शोध करने वाली मोनिका कैंसर वायोइनफार्मेटिक पर काम करेंगी।

विज्ञापन


वायोइनफार्मेटिक एक ऐसा विषय है, जिसमें जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की मदद से कैंसर के कारणों का पता लगाने में जीन, ड्रग डिजाइन, ड्रग डिस्कवरी आदि की सहायता से सही जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज पांडेय के निर्देशन में शोध करने वाली मोनिका जॉन्स होपकिन्स यूनिवर्सिटी यूएस में बायोलॉजी डिपार्टमेंट के शिक्षक प्रो. रू चिच स हुआंग के देखरेख में अध्ययन करने के लिए वहां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मनोज का कहना है कि बीएचयू और जॉन्स यूनिवर्सिटी यूएस के बीच शैक्षणिक समझौते के तहत ही यह अवसर मिला है। अध्ययन से निकलने वाले डेटा के आधार पर जो परिणाम आएगा, उससे कैंसर के मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी। इसमें जांच के साथ ही इलाज की राह भी आसान होगी। मोनिका अगस्त महीने तक यूएसए में अध्ययन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed