फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU research student Priyanka Kumari was worried about not getting scholarship

गला कटाने का मामला: स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान थी शोध छात्रा, शिक्षक की भूमिका की भी होगी जांच

Tue, 24 Oct 2023 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

शोध छात्रा के गला कटाने का मामले की बीएचयू की हाईपावर कमेटी जांच करेगी। कमेटी शिक्षक की भूमिका की भी जांच करेगी। सामने आया है कि स्कॉलरशिप न मिलने से शोध छात्रा परेशान थी।

विज्ञापन
BHU research student Priyanka Kumari was worried about not getting scholarship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएचयू में प्राचीन इतिहास विभाग की शोध छात्रा प्रियंका कुमारी के गला काटकर जान देने के प्रयास मामले की जांच होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सुमन जैन ने कहा कि विभाग स्तर पर हाईपावर कमेटी गठित की जाएगी। शोध छात्रा के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जोश रेफेल के बयान दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन


छात्रा ने डॉ जोश रेफेल के फ्लैट के बाहर ही गला काटकर जान देने की कोशिश की थी। मामला स्कॉलरशिप से जुड़ा बताया जा रहा है। छात्रा को स्कॉलरशिप नहीं मिल रही थी तो उसे विभागाध्यक्ष से संपर्क करना चाहिए था। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में बने न्यू टीचर्स फ्लैट में शनिवार की दोपहर में प्राचीन इतिहास विभाग की शोध छात्रा प्रियंका कुमारी ने गला काटकर जान देने का प्रयास किया था। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महमूरगंज स्थित बहन के घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जोश रेफेल से मिलने गई थी। डॉ रेफेल की देखरेख में ही वह शोध कर रही है। इस बारे में पूछे जाने पर विभागाध्यक्ष प्रो. सुमन जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ट्रॉमा सेंटर जाकर छात्रा को देखा था। उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। प्रथम दृष्टया छात्रा को समय से स्कॉलरशिप न मिलने की जानकारी सामने आई है।
 

शिक्षक ने बताया- डिप्रेशन में थी छात्रा
विभागाध्यक्ष ने बताया कि डॉ. जोश रेफेल से बात की गई थी। उन्होंने छात्रा के डिप्रेशन में होने और स्कॉलरशिप न मिलने की जानकारी दी थी। अब जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी।

आईसीएचआर से मिलती थी स्कॉलरशिप
विभागाध्यक्ष ने बताया कि जहां तक छात्रा के स्काॅलरशिप न मिलने की समस्या छात्रा ने नहीं बताई थी। इस तरह का मामला विभागाध्यक्ष के संज्ञान में लाना चाहिए। छात्रा को आईसीएचआर(इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च) से जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) मिलता था।

पुलिस व बीएचयू प्रशासन को शिकायत का इंतजार
चीफ प्राक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि छात्रा की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि छात्रा की ओर से अगर प्रकरण में कोई शिकायत की जाती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed