फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PG Diploma student got someone else MRI done on fake health card

BHU में फर्जीवाड़ा: पीजी डिप्लोमा की छात्रा ने हेल्थ कार्ड पर करा दी दूसरे की एमआरआई, ऐसे पकड़ी गई चोरी

Thu, 14 Dec 2023 01:29 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Dec 2023 01:29 PM IST
सार

फर्जी तरीके से हेल्थ कार्ड पर दूसरे की एमआरआई कराने के बाद रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में तैनात कर्मचारी को
नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
BHU PG Diploma student got someone else MRI done on fake health card
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में फर्जी हेल्थ कार्ड से जांच और इलाज कराने का मामला फिर पकड़ा गया है। पीजी डिप्लोमा की छात्रा ने अपने हेल्थ कार्ड पर दूसरे की एमआरआई करा दी। छात्रा को पकड़ा गया और उसे सख्त हिदायत दी गई। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में तैनात कर्मचारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ एक युवक ने भुगतान की मुहर लगी फर्जी रसीद दिखाकर एमआरआई कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला पकड़ा गया। अब अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


फर्जी हेल्थ कार्ड मामले की जांच जारी
फर्जी हेल्थ कार्ड मामले की जांच चल रही है। इसके बावजूद फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लग सकी। बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज जो पर्चा कटवाते हैं, उस पर उनके नाम, उम्र के साथ बीएचयू की ओर से एमआरडी नंबर दिया जाता है। इससे मरीज का पूरा ब्योरा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिसंबर को एक युवक एमआरआई कराने स्वागत कक्ष पहुंचा। वहां उसने एमआरआई की फीस जमा करने की जो रसीद दी, उस पर भुगतान की मुहर भी लगी थी। जांच फार्म पर चार दिसंबर 2023 पहले से लिखा था, उसको काटकर दो दिसंबर बनाया गया था। युवक ने दो तारीख पर जांच न होने की बात कहकर फीस वापस लेने की बात कही। 

इसी बीच एक अन्य व्यक्ति जांच फीस की सही जमा रसीद लेकर पहुंचा, उसने भी जांच न होने और फीस वापस लेने की बात कही। रेडियोलॉजी विभाग में घटी इस घटना की सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी गई। इस पर 13 दिसंबर को आईएमएस बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम दोनों रसीद को लेकर बीएचयू में फीस जमा करने वाले काउंटर पर पहुंची। यहां काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने देखा और जब रसीद का मिलान किया तो देखा कि सही और फर्जी दोनों रसीद पर एमआरडी नंबर एक ही था। इससे पकड़ में आया कि सही एमआरडी नंबर पर सही व्यक्ति का नाम दर्ज था।


क्या कहते हैं अधिकारी

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में फर्जी रसीद लगाने और हेल्थ डायरी पर जांच करवाने की घटना की जानकारी मिली है। मामले में रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष से बातचीत कर व्यवस्था को पहले से और पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे कि दुबारा इस तरह की घटनाएं न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed