{"_id":"605e2b9f3b8dbb3b14317834","slug":"bhu-opd-to-shift-from-super-specialty-block-to-hospital-again-decision-taken-due-to-increasing-number-of-corona-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक से फिर अस्पताल में शिफ्ट होगी ओपीडी, कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक से फिर अस्पताल में शिफ्ट होगी ओपीडी, कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते फैसला
Sat, 27 Mar 2021 09:37 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली ओपीडी एक बार फिर से सर सुंदरलाल अस्पताल यानी पुरानी जगह पर चलेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है। नई व्यवस्था मंगलवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में चलने वाली न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, इंडोक्राइनॉलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गुर्दा रोग, कार्डियोथोरेसिक, विभाग की ओपीडी कोरोना काल में अस्पताल में ही चल रही थी, जब मरीजों की संख्या कम होने लगी तो इसी साल 17 फरवरी से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में फिर से ओपीडी शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
यहां ओपीडी चलाई जा रही थी, अब एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा और यहां संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। इस समय यहां 30 कोरोना मरीज भर्ती हैं। आईएमएस के निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में मरीजों की बढ़ती संख्या की समीक्षा के बाद यह फैसला हुआ।
विज्ञापन
प्रोफेसरों ने उठाया था ओपीडी पर सवाल
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी को 17 फरवरी से चलाने का निर्णय बीएचयू प्रशासन ने लिया था, तब आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग के प्रो. ओमशंकर समेत यूरोलॉजी सहित अन्य विभागों के प्रोफेसर ने अस्पताल से यहां ओपीडी शिफ्ट किए जाने पर आईएमएस निदेशक को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई थी। वे लगातार सोशल मीडिया पर सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी चलाने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी को अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। एक सप्ताह में तीन बार सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों की जांच, इलाज आदि की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया। - प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक आईएमएस बीएचयू