फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Only regular students of UG-PG will get admission in part time diploma.

BHU:यूजी-पीजी के नियमित छात्रों को ही मिलेगा पार्ट टाइम डिप्लोमा में दाखिला

Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
BHU: Only regular students of UG-PG will get admission in part time diploma.
बीएचयू प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। अब यूजी-पीजी के नियमित छात्रों को ही पार्ट टाइम डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश में कहा गया है विवि से उत्तीर्ण छात्र और बाहरी लोग पूर्णकालिक और अंशकालिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में इसलिए प्रवेश लेते हैं कि वे छात्र डायरी, पुस्तकालय कार्ड आदि सुविधाओं का लाभ ले सकें। लेकिन वे इनका दुरुपयोग करते हैं।
नए नियमों के मुताबिक नियमित छात्रों के अलावा अगर किसी और को पार्ट टाइम या सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लेना है तो कुलपति का अनुमोदन लेना पड़ेगा। इन अनुमोदित छात्रों को हेल्थ डायरी ,पुस्तकालय कार्ड आदि सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन

10 हजार रुपये लेट फीस देनी होगी

नए आदेश के अनुसार अब छात्रों को समय से सेमेस्टर फीस जमा करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर विलंब शुल्क लगेगा। छात्रों को एक महीने के भीतर देरी पर 500 रुपये, एक महीने से ज्यादा पर 1000 रुपये देने होंगे। स्पेशल कोर्स के छात्रों को एक महीने के भीतर 2000 और एक महीने से ज्यादा की देरी पर 4000 रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा। यदि कोई छात्र छह महीने तक फीस नहीं जमा करता है तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। केवल उन्हीं छात्रों को पुनः प्रवेश की मंजूरी दी जाएगी, जिनके पास फीस न जमा कर पाने का वास्तविक कारण हो। ऐसे छात्रों का दोबारा प्रवेश निदेशकों और संकाय प्रमुखों की सिफारिश पर कुलपति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुनर्मूल्यांकन के लगेंगे 500 रुपये


आदेश में बताया गया है कि छात्रों की कॉपी के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। अब तक पुनर्मूल्यांकन की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसमें काफी समय बर्बाद होता है। सभी छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए स्टूडेंट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के द्वारा दो वरिष्ठ शिक्षकों का पैनल पुनर्मूल्यांकन के लिए बनाया जाएगा। यह पैनल तीन दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन पूरा करेगा।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध

बीएचयू से जुड़े छात्रों और पूर्व छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस आदेश का विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रशासन के द्वारा लिया गया निर्णय छात्रहित में नहीं है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन यह निर्देश वापस नहीं लेता तो छात्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed