फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Now you will have to pay Rs 125 for eating in the mess

बीएचयू : मेस में खाने के लिए अब देने होंगे 125 रुपये

Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
BHU: Now you will have to pay Rs 125 for eating in the mess
बीएचयू हॉस्टल में मेस पर महंगाई की मार पड़ रही है। अब तक सौ रुपये प्रतिदिन छात्रों से लिए जाते थे, लेकिन महंगाई का हवाला देकर बीएचयू प्रशासन ने 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब छात्रों को खाने के लिए 125 रुपये देने पड़ेंगे। छात्र परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में अधिकांश हॉस्टल बंद चल रहे थे, लेकिन अब विश्वविद्यालय खुलने पर हॉस्टल में कमरे आवंटित किए जा रहे हैं। 21 अक्तूबर को छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेस की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया। महिला महाविद्यालय, विज्ञान संस्थान, कामकाजी महिला छात्रावास, मैत्रेयी, यमुना, गार्गी, रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के साथ ही त्रिवेणी कांपलेक्स में 100 रुपये की जगह 125 रुपये छात्रों को देने पड़ेंगे। इसके पीछे मेस महराज की वित्तीय समस्याओं का हवाला दिया गया है। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो
छात्राओं ने दिया धरना, नारेबाजी की
वाराणसी। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गेट पर धरना दिया। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर फीस वृद्धि का फैसला वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि एक ओर कोरोना की वजह से आर्थिक संकट बना हुआ है। वहीं, मेस की फीस बढ़ाने का फैसला गलत है। सूचना पर पहुंचे एडमिन वार्डन ने नवंबर में बढ़ी शुल्क न लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed