{"_id":"666cd0fbdac1f8dc0e0a3994","slug":"bhu-news-smart-vision-glasses-distributed-to-visually-impaired-students-varanasi-news-c-20-vns1075-634129-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU News:दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को वितरित किए स्मार्ट विजन ग्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU News:दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को वितरित किए स्मार्ट विजन ग्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय कमच्छा में शुक्रवार को सात दृष्टिबाधित (दिव्यांग) विद्यार्थियों को स्मार्ट विजन ग्लास वितरण किए गए। राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संघ (नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड) मुंबई के प्रयास से उपकरण का वितरण कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संकाय प्रमुख प्रोफेसर अंजलि वाजपेयी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ के तकनीकी हेड और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. योगेंद्र पांडेय एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा संकाय ने किया। संकाय प्रमुख ने तकनीक का महत्व बताते हुए कहा कि लाभार्थी उपकरण का उपयोग कर अपने पठन-पाठन को उन्नत बनाएंगे और जीवन में आत्मनिर्भर होकर समाज एवं देश को सशक्त करेंगे। डॉ. विमल कुमार डेंगला मानद महासचिव नैब इंडिया ने ऑनलाइन संबोधन में लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया।
ऐसे काम करता है उपकरण
इस उपकरण को दृष्टिबाधितों के चश्मे पर लगाकर किताबें पढ़ी जा सकती हैं। कुछ दूरी पर वह वस्तुओं को पहचान और नाम बोल सकता है। यह उपकरण ग्रंथालय से ऑनलाइन जुड़ जाता है, जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति बोलकर किताबों की सामग्री खोज लेता है और ध्वनि माध्यम से सुनकर पढ़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसे काम करता है उपकरण
इस उपकरण को दृष्टिबाधितों के चश्मे पर लगाकर किताबें पढ़ी जा सकती हैं। कुछ दूरी पर वह वस्तुओं को पहचान और नाम बोल सकता है। यह उपकरण ग्रंथालय से ऑनलाइन जुड़ जाता है, जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति बोलकर किताबों की सामग्री खोज लेता है और ध्वनि माध्यम से सुनकर पढ़ सकता है।
विज्ञापन