{"_id":"6096e9cc8ebc3edca73d143e","slug":"bhu-news-in-varamasi-city-news-vns588601683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के छात्रों ने इलाज, टीकाकरण का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के छात्रों ने इलाज, टीकाकरण का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में बीएचयू के छात्रों ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा उठाया है। इसके लिए छात्रों ने कोरोना संक्रमण की स्थिति में बेहतर इलाज के साथ ही समय पर सभी का टीकाकरण कराने की मांग भी कुलपति से की है।
कुलपति को लिखे पत्र में बीएचयू छात्र मृत्युंजय तिवारी और अभिषेक कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए उनके स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल और कर्मचारी स्वास्थ सेवा संकुल पर दवाओं की उपलब्धता के साथ ही 24 घंटे खोले जाने पर भी फैसला लेना चाहिए।
छात्रों ने बताया कि बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, ट्रामा सेंटर के साथ ही एंफीथिएटर मैदान में बन रहे कोविड अस्थायी अस्पताल में भी अनिवार्य रूप से बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए बेड आरक्षित किए जाएं, जिससे कि उन्हें जरूरत पड़ने पर परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। छात्रावासों में भी सैनिटाइजेशन की मांग भी की।