फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: necessary papers will be deposited in the box, ban on meeting the personnel of science institute

बीएचयू : बॉक्स में जमा होंगे जरूरी कागजात, विज्ञान संस्थान में कर्मियों से मिलने पर रोक

Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BHU: necessary papers will be deposited in the box, ban on meeting the personnel of science institute
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू परिसर के विज्ञान संस्थान स्थित कार्यालयों में अब सभी तरह के कागजात कार्यालय के बाहर बॉक्स में ही जमा होंगे। यहां कर्मचारियों से मिलने पर रोक लगा दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही व्यवस्था बदली गई है।

विज्ञापन


विज्ञान संस्थान के गणित विभाग में दो छात्र, इसी संस्थान से जुड़े हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों के साथ ही भौतिकी विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पांच दिन बाद पॉजीटिव आई है। हालांकि प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए गणित विभाग को दो दिन और भौतिक विभाग को चार दिन (24 से 27 मार्च) तक के लिए बंद कराया गया। 
विज्ञापन


संस्थान के सहायक कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में संस्थान के सभी शिक्षण, गैर शिक्षण, तकनीकी कर्मचारियों से बहुत जरूरी न होने पर निदेशक कार्यालय के किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से न मिलने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के चिकित्सक समेत पूरा परिवार संक्रमित 

आईएमएस बीएचयू के एक चिकित्सक और परिवार के तीन सदस्य शनिवार को संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही बीएचयू कैंपस के ही लेडी डॉक्टर्स हॉस्टल में एक और मीरापुर कालोनी में रहने वाले दो लोगों समेत अलग-अलग जगहों से कुल 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 311 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed