BHU अस्पताल फर्जी इंटर्न प्रकरण: 12 दिन पहले दी जांच रिपोर्ट, अब तक नहीं हुई किसी पर कार्रवाई
बीएचयू अस्पताल में फर्जी इंटर्न की ड्यूटी करने के मामले में पहली जांच समिति ने बारह दिन पहले 24 जनवरी को ही रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंप दी है। अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में फर्जी इंटर्न कीड्यूटी करने के मामले में पहली जांच समिति ने बारह दिन पहले 24 जनवरी को ही रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंप दी है। अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में जहां इस घटना के लिए अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है, वहीं डॉक्टरों (एमबीबीएस इंटर्न) को भी दोषी बताया है।
अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही एमसीएच विंग, ट्रॉमा सेंटर में अपनी जगह दूसरों से ड्यूटी कराने के मामले में आरोपी डॉ. शुभम, डॉ. नितिन, डॉ. सौमिक डे, डॉ. कृति अरोड़ा और तीन फर्जी इंटर्न अभिषेक, मोहित और प्रीति चौहान पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज है।
इस पर ट्रॉमा सेंटर के पूर्व प्रभारी प्रो. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने वीडियो फुटेज, ड्यूटी से संबंधित कागजातों की मामले की गहनता से जांच की। समिति के सामने डॉक्टरों ने लिखित जवाब में अपनी गलती मानी थी। इस बीच 24 जनवरी को ही प्रो. संजीव गुप्ता ने आईएमएस निदेशक को अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब सभी की नजरें रिपोर्ट के आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
दूसरी जांच समिति की रिपोर्ट का है इंतजार
आईएमएस निदेशक की ओर से पहली समिति के गठन के बाद बीएचयू अस्पताल के एमएस की ओर से प्रो. संजय गुप्ता की अध्यक्षता में दूसरी समिति गठित की गई है। इस समिति की जांच तो पूरी हो चुकी हैं, अभी रिपोर्ट एमएस को नहीं दी गई है। प्रो. संजय वाली समिति ने भी डॉक्टरों का बयान दर्ज किया, इससे जुड़े साक्ष्यों को देखा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बुधवार तक जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएंगी।