{"_id":"61f57b85320e9c4679228967","slug":"bhu-dr-ashwini-get-responsibility-of-joint-registrar-university-advancement-will-bring-funds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: डॉ. अश्विनी को संयुक्त कुलसचिव यूनिवर्सिटी एडवांसमेंट की जिम्मेदारी, लाएंगे फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: डॉ. अश्विनी को संयुक्त कुलसचिव यूनिवर्सिटी एडवांसमेंट की जिम्मेदारी, लाएंगे फंड
Sat, 29 Jan 2022 11:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:08 PM IST
सार
बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह को संयुक्त कुलसचिव यूनिवर्सिटी एडवांसमेंट की जिम्मेदारी कुलपति ने दी है। विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह को संयुक्त कुलसचिव यूनिवर्सिटी एडवांसमेंट की जिम्मेदारी कुलपति ने दी है। विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि डॉ. सिंह विभिन्न माध्यमों से विश्वविद्यालय के लिए निधि प्राप्त (फंड रेजिंग) करने और विश्वविद्यालय के आधुनिकीकरण एवं उन्नति से संबंधित गतिविधियों के निष्पादन में कुलपति के सहायक के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सिंह को यह दायित्व पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के संयुक्त कुलसचिव के कार्यभार के अतिरिक्त दायित्व के रूप में दिया गया है।
शोध से वैदिक विज्ञान केंद्र को दिलाएंगे नई पहचान
बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र के संचालन समिति, सलाहकार मंडल की बैठक में केंद्र के उद्देश्य, लक्ष्यों, भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने संस्थान को वैदिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र में शोध के माध्यम से केंद्र को अग्रणी संस्थान के रूप में नई पहचान दिलाए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. कमलेश झा ने क्रोध की स्थिति में मानव मस्तिष्क में होने वालों बदलावों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 252 नए मरीज मिले, अस्पतालों में मात्र 19 भर्ती
बीएचयू छात्रावासों में आरक्षण के लिए निकलेगा पैदल मार्च
बीएचयू के छात्रावासों में ओबीसी में 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर छात्रों ने एक फरवरी को पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इससे पहले शनिवार को सीर गेट के पास माइक मीटिंग, कैं पेनिंग कर छात्रों ने आरक्षण का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई।
छात्रों ने बताया कि 10 जनवरी को बीएचयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आरक्षण लागू करने के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति ने संस्तुति दे दी है। जिस पर केवल बीएचयू कुलपति के हस्ताक्षर बाकी है। बीस दिन बाद ठोस फैसला नहीं हो सका। चेतावनी दी कि यदि बीएचयू प्रशासन छात्रावासों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में देरी करेगा तो कुलपति आवास व कुलपति का घेराव किया जाएगा।
पढ़ेंः बीएचयू विज्ञान संस्थान में युवा महोत्सव:ऑनलाइन आयोजन के लिए आकांक्षा एप लॉन्च, 31 से पंजीकरण शुरू
पढ़ेंः बीएचयू विज्ञान संस्थान में युवा महोत्सव:ऑनलाइन आयोजन के लिए आकांक्षा एप लॉन्च, 31 से पंजीकरण शुरू