{"_id":"66bf4639b2cff9a82f03cfb4","slug":"bhu-doctors-took-out-protest-rally-demanding-justice-for-lady-doctor-in-kolkata-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बीएचयू के चिकित्सकों ने निकाला न्याय मार्च, कोलकाता मामले पर जताई नाराजगी; बोले- वी वॉन्ट जस्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बीएचयू के चिकित्सकों ने निकाला न्याय मार्च, कोलकाता मामले पर जताई नाराजगी; बोले- वी वॉन्ट जस्टिस
Fri, 16 Aug 2024 06:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 06:00 PM IST
सार
Varanasi News: शुक्रवार की देर शाम बीएचयू के रेजिडेंट्स हाथ में तख्तियां लेकर निकले। वी वॉन्ट जस्टिस का उद्घोष करते हुए उन्होंने कोलकाता की दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की।
विज्ञापन
बीएचयू में आक्रोश रैली निकालते रेजिडेंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में देशभर के चिकित्सकों में आक्रोश है। इस हैवानियत को लेकर बीएचयू के चिकित्सक भी हड़ताल कर रहे हैं। काम बंद कर वे पीड़िता के प्रति संवेदना जता रहे हैं साथ ही सरकार से मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
बीएचयू सिंह द्वार से सैकड़ों रेजिडेंट्स न्याय मार्च के रूप में निकले। उन्होंने न्याय दो... न्याय दो... का नारा लगाया। वे सिंहद्वार से रविदास गेट तक पहुंचे। यहां उन्होंने सभा का आयोजन कर पीड़िता के लिए न्याय मांगा।
विज्ञापन