फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BHU Doctors gave new life to four month old baby who was bitten by dog in Jaunpur

Varanasi: BHU के चिकित्सकों ने चार माह के नवजात को दिया नया जीवन, जौनपुर में कुत्ते ने काट लिया था निजी अंग

Wed, 28 Dec 2022 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 11:11 PM IST
सार

जौनपुर के देवकली (कुकुडीपुर) गांव निवासी इंद्रजीत के चार माह के बेटे पर सोमवार को कुत्ते ने हमला कर निजी काट लिया था। जिसकी वजह से उसका मूत्र मार्ग बंद हो गया था। बीएचयू के चिकित्सकों ने यूरेथ्रोप्लास्टी से मूत्र मार्ग बनाकर नवजात को नया जीवन दिया। 

विज्ञापन
BHU Doctors gave new life to four month old baby who was bitten by dog in Jaunpur
बीएचयू अस्पताल में करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चार माह के नवजात का निजी अंग कुत्ते ने काट लिया था। जिसकी वजह से उसका मूत्र मार्ग बंद हो गया था। बीएचयू के चिकित्सकों ने यूरेथ्रोप्लास्टी से मूत्र मार्ग बनाकर नवजात को नया जीवन दिया। बाल शल्य विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे में सफलता हासिल की। फिलहाल नवजात स्वस्थ है। उसे बाल शल्य विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। तीन से चार दिन उसे चिकित्सकों की देखरेख रखा जाएगा। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली (कुकुडीपुर) गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ चिंटू यादव के चार माह के बेटे दिव्यांश पर सोमवार को कुत्ते ने हमला किया था। निजी अंग से काफी खून निकल रहा था। आननफानन उसे जौनपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के बाल शल्य विभाग में अध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय ने बच्चे को भर्ती कर सर्जरी का फैसला लिया। 

20 साल में पहली बार देखा ऐसा केस

BHU Doctors gave new life to four month old baby who was bitten by dog in Jaunpur
नवजात की सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला

डॉ. वैभव पांडेय भी बच्चे की हालत देख हतप्रभ रह गए। उनका कहना है कि वैसे तो बहुत से बच्चों की जांच और सर्जरी की है, लेकिन दिव्यांश का केस बीस साल में पहली बार देखा।

ओटी में ले जाने पर पता चला कि उसका अंडकोश बाहर आ गया है और लिंग पूरी तरह से कुत्ते ने काट लिया था। मूत्र का मार्ग भी नहीं था। लिंग के आसपास जो थोड़ी बहुत चमड़ी थी, उससे मूत्र मार्ग बनाया गया। आगे चलकर बच्चे की और भी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। 

विज्ञापन

क्या है यूरेथ्रोप्लास्टी

यह सर्जरी एक ऐसी शल्य चिकित्सा है, जिसमें मूत्र नलिका की रुकावट को सही किया जाता है। डॉ. वैभव पांडेय के अनुसार, सर्जरी के बाद आगे चलकर मूत्र प्रवाह में सुधार होने की संभावना अधिक रहती है। टीम में डॉ. सुनील, डॉ. रजत और डॉ. श्वेता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed