फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Counciling For 10 July

बीएचयू में दाखिले के लिए काउंसलिंग दस जुलाई से

Mon, 06 Jul 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 06 Jul 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
BHU Counciling For 10 July
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बीएससी (कृषि) और बीकाम के बाद बीए, बीए-एलएलबी सहित स्नातक स्तर के अधिकतर पाठ्यक्रमों की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि बीएससी (मैथ) और बीएससी (बायो) की सूची अभी बाकी है, एक दो-दिन में जारी कर दी जाएगी। लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दस जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन


बीएचयू में नया शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों और संस्थान के निदेशकों को निर्देशित किया है कि कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय से हो ताकि सत्र के विलंब की आशंका न रहे। साथ ही 10 जुलाई से होने जा रही काउंसलिंग 24 जुलाई तक हर हाल में पूरी कराने और नवप्रवेशी
विज्ञापन


विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू कराने को कहा गया है। उधर, पुराने छात्र-छात्राओं की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं लेकिन अभी तक उन्हें छात्रावास सुविधा नहीं मिली। हास्टलों की मरम्मत के लिए 15 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद ही आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तिथियों पर होगी काउंसलिंग
बीए (आर्ट्स) : 10 जुलाई को सामान्य वर्ग-271-155, 11 को सामान्य-154-136, 12 को सामान्य- 135-125, 13 जुलाई को ओबीसी- 264-110, 14 को एससी- 213-80, 15 जुलाई को एसटी- 207-50।

बीए (सोशल साइंस) : 10 जुलाई को सामान्य वर्ग- 285-182, 11 को सामान्य- 181-158, 12 को सामान्य 157-143, 13 को ओबीसी- 263-142, 14 को एससी वर्ग- 210-94 और एसटी- 200-65।
एलएलबी : 10 जुलाई को सामान्य वर्ग - 321-215, 11 को सामान्य- 214-196, 13 को ओबीसी- 195-155, 14 को एससी वर्ग - 191-107, 14 जुलाई को एसटी- 192-61।
बीए-एलएलबी : 16 जुलाई को विकलांग कोटा- 284-204, सामान्य वर्ग- 375-303, ओबीसी- 302-265, एससी- 291-193, एसटी- 249-77, बीएचयू कर्मचारी कोटा- 250-69।
बीपीएड : 10 जुलाई को सामान्य वर्ग- 447-337, ओबीसी- 377-325, 11 को एससी- 350-247, एसटी- 325-228।
शास्त्री : 10 जुलाई को सामान्य वर्ग- 252-174, ओबीसी- 177-26 और 11 को सामान्य- 172-137, एससी- 40-22।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed