{"_id":"6391ab5880b6280e6015c570","slug":"bhu-convocation-sanskrit-students-are-the-most-among-the-meritorious-to-get-chancellor-s-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Convocation: इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, चांसलर मेडल पाने वाले मेधावियों में संस्कृत के छात्र सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Convocation: इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, चांसलर मेडल पाने वाले मेधावियों में संस्कृत के छात्र सबसे ज्यादा
Thu, 08 Dec 2022 02:46 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 08 Dec 2022 02:46 PM IST
सार
इस साल कुल चार मेधावियों में चांसलर मेडल मिलना है और इन सभी पर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों का कब्जा है। इसमें बागीश ओझा, दीपक कुमार उपाध्याय, अभिनायक मिश्रा, दीप्ति कपूर का नाम शामिल है। ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय का कहना है कि इस तरह के सम्मान से निश्चित ही छात्रों का उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन
तीन साल में 11 चांसलर मेडल, आठ पर संस्कृत के छात्रों का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महामना की बगिया में देववाणी इस बार सुनहरी आभा से दमकेगी। दस दिसंबर को दीक्षांत के मंच पर इस बार मिलने वाले कुल 11 चांसलर मेडल में सबसे अधिक आठ मेडल संस्कृत के मेधावियों के गले में लटकता दिखाई देगा। यह पहला मौका होगा जब चांसलर मेडल पाने वाले मेधावियों में संस्कृत के छात्रों की संख्या सबसे अधिक होगी।इन छात्रों को महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक और बीएचयू स्वर्ण पदक भी मिलेगा।
आम तौर पर दीक्षांत समारोह के मौके पर कृ षि, विज्ञान, कला, वाणिज्य, चिकित्सा आदि की तुलना में संस्कृत के छात्रों की संख्या थोड़ी कम रहती थी लेकिन इस बार संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) के छात्रों ने सभी संकायों को पीछे छोड़ चांसलर मेडल पाने वालों की सूची में केवल अपना ही नाम दर्ज कराया है। तीन साल के दीक्षांत समारोह की अगर बात करें तो 2020 में मिलने वाले दो चांसलर मेडल में दोनों संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के नाम ही है।
विज्ञापन
आम तौर पर दीक्षांत समारोह के मौके पर कृ षि, विज्ञान, कला, वाणिज्य, चिकित्सा आदि की तुलना में संस्कृत के छात्रों की संख्या थोड़ी कम रहती थी लेकिन इस बार संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) के छात्रों ने सभी संकायों को पीछे छोड़ चांसलर मेडल पाने वालों की सूची में केवल अपना ही नाम दर्ज कराया है। तीन साल के दीक्षांत समारोह की अगर बात करें तो 2020 में मिलने वाले दो चांसलर मेडल में दोनों संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के नाम ही है।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : Social Media
इसके साथ ही 2021 में मिलने वाले पांच चांसलर मेडल में भी संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से मिथिलेश पांडेय, अजय कृष्ण तिवारी का नाम शामिल है। सबसे शानदार प्रदर्शन तो 2022 में छात्रों ने किया है। इस साल कुल चार मेधावियों में चांसलर मेडल मिलना है और इन सभी पर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों का कब्जा है। इसमें बागीश ओझा, दीपक कुमार उपाध्याय, अभिनायक मिश्रा, दीप्ति कपूर का नाम शामिल है। ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय का कहना है कि इस तरह के सम्मान से निश्चित ही छात्रों का उत्साह बढ़ता है।
चांसलर मेडल
2020 2021 2021
एसवीडीवी 2 2 4
संगीत-मंच कला 2
संकाय
विज्ञान संस्थान 1
चांसलर मेडल
2020 2021 2021
एसवीडीवी 2 2 4
संगीत-मंच कला 2
संकाय
विज्ञान संस्थान 1