फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Convocation 2022 There will be a festive atmosphere in BHU for three days degrees will be distributed fr

BHU Convocation 2022: बीएचयू में रहेगा तीन दिन उत्सव जैसा माहौल, दस से बारह दिसंबर तक बांटी जाएंगी उपाधियां

Thu, 08 Dec 2022 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Dec 2022 12:31 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में अब केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में कुल 91 मेधावियों में को 113 पदक और 35832 को उपाधियां दी जाएंगी। इस बार एक साथ तीन शैक्षणिक सत्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित है।

विज्ञापन
BHU Convocation 2022 There will be a festive atmosphere in BHU for three days degrees will be distributed fr
BHU admission - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएचयू में 102वें दीक्षांत समारोह को लेकर संकायों और विभागों में तीन दिन तक उत्सव जैसा माहौल रहेगा। दस दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में मुख्य समारोह बीतने के बाद तीन दिन (10 से 12 दिसंबर) तक संकायों और विभागों में उपाधियों का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में अब केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में कुल 91 मेधावियों में को 113 पदक और 35832 को उपाधियां दी जाएंगी। इस बार एक साथ तीन शैक्षणिक सत्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित है। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए दस दिसंबर को दोपहर बाद संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, नर्सिंग कॉलेज, शिक्षा संकाय, संगीत एवं मंच कला संकाय के साथ ही प्रबंध अध्ययन संस्थान में उपाधियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन

BHU Convocation 2022 There will be a festive atmosphere in BHU for three days degrees will be distributed fr
वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन ऐसे होगा आयोजन 
10 दिसंबर    चिकित्सा विज्ञान संकाय, नर्सिंग कॉलेज, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, संगीत एवं मंचकला संकाय, प्रबंध अध्ययन संस्थान
11 दिसंबर    कृषि विज्ञान संस्थान
12 दिसंबर    दृश्य कला संकाय, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, आयुर्वेद संकाय

संकायों में बढ़ी चहल-पहल, दीक्षांत परिधान लेने पहुंचे छात्र  
बीएचयू के दीक्षांत समारोह को लेकर परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं में बुधवार से दीक्षांत परिधान का वितरण शुरू हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उत्तरीय और साफा वितरित किया गया। विज्ञान संस्थान के संगोष्ठी संकुल, कृषि विज्ञान संस्थान सहित अन्य संस्थानों में संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में छात्रों को नियमानुसार परिधान दिया गया। संस्थानों की ओर से नौ दिसंबर तक विद्यार्थियों को परिधान लेने के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed