फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Remdesivir Injection not available in Varanasi BHU Super Specialty Complex corona patients buy in 3500 rupees

वाराणसी: मुफ्त नहीं मिल रहे रेमडेसिवीर इंजेक्शन, 3500 रुपये में खरीदने को मरीज मजबूर

Wed, 18 Nov 2020 03:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Remdesivir Injection not available in Varanasi BHU Super Specialty Complex corona patients buy in 3500 rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
वाराणसी। बीएचयू में सुपरस्पेशियलिटी कॉम्पलेक्स में भर्ती कोरोना मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन बाहर से खरीदना पड़ रहा है जबकि जिला प्रशासन (कमिश्नर और डीएम) की पहल पर मरीजों के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन लगाने का फैसला हुआ था। कांप्लेक्स में इस समय 80 मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगाना जरूरी होता है, उन्हें अस्पताल की ओर से इंजेक्शन सहित अन्य दवाइयां परिसर स्थित फार्मेसी से ही नि:शुल्क मुहैया कराईं जा रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इंजेक्शन और दवा का अधिक बकाया होने की वजह अब मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में परिजनों को यह इंजेक्शन 3500 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुविधा बंद करने की फार्मेसी ने की सिफारिश
बीएचयू अस्पताल परिसर स्थित फार्मेसी का बकाया बढ़ने की वजह से अब फार्मेसी संचालक ने भी सुपरस्पेशियलिटी में इंजेक्शन, दवा आदि सुविधाएं बंद करने के लिए पत्र लिखा है। 10 दिन पहले कुलपति, एमएस कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों को लिखे पत्र में बकाए का भुगतान कराने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, रेमडेसिवीर इंजेक्शन का ही करीब ढाई लाख रुपए बकाया है और इसके अलावा अस्पताल में जाने वाली दवाओं की भी बड़ी धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया है। अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मरीजों की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क दवा और इंजेक्शन की व्यवस्था है। फार्मेसी की ओर से बकाया का जो बिल भेजा गया था, उससे एमएस समेत अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कुछ लोगों को बाहर से इंजेक्शन लेना पड़ रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द भुगतान हो सके। -प्रो.केके गुप्ता, कोविड नोडल प्रभारी, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed