फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS entrance exam for 11th commerce answer key will come on 15th

BHU: सीएचएस 11वीं कॉमर्स के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न, अब 15 को आएगी प्रोविजनल आंसर की

Sat, 04 May 2024 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 May 2024 09:39 AM IST
सार

सीएचएस में 11वीं कॉमर्स स्ट्रीम में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न हो गई है। कॉमर्स स्ट्रीम में 37 सीटें हैं। इन पर प्रवेश के लिए 3004 परीक्षार्थी थे, लेकिन तकरीबन 800 परीक्षार्थियों के परीक्षा से किनारा कर लेने का अनुमान लगाया जा रहा। ऐसे में 37 सीटों के लिए लगभग 2200 परीक्षार्थी जोर आजमाइश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
BHU CHS entrance exam for 11th commerce answer key will come on 15th
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल हिंदू स्कूल में कक्षा 11 कॉमर्स स्ट्रीम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 3004 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके लिए बीएचयू में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से शुरू परीक्षाएं संपन्न हो गईं और बीएचयू प्रवेश की आगे की प्रक्रियाओं में जुट गया। 15 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


सेंट्रल हिंदू स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम में 37 सीटें हैं। इन पर प्रवेश के लिए 3004 परीक्षार्थी थे। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों की संख्या अन्य वर्गों की तुलना में कम होने के कारण सभी छह परीक्षा केंद्र बीएचयू कैंपस में ही बनाए गए थे। 
विज्ञापन


परीक्षा में कितने परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, इसका आंकड़ा देर शाम तक परीक्षा स्कूल को नहीं मिल पाया था, लेकिन तकरीबन 800 परीक्षार्थियों के परीक्षा से किनारा कर लेने का अनुमान लगाया जा रहा था। इससे महज 37 सीटों के लिए लगभग 2200 परीक्षार्थी जोर आजमाइश कर रहे हैं। उधर मैथ्स, बायो, आटर्स और कॉमर्स चारों वर्गों की प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद बीएचयू परीक्षा नियंता कार्यालय प्रवेश की आगे की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 को आएगी प्रोविजनल आंसर की

सीएचएस की प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। प्रोविजनल आंसर की को 100 रुपये शुल्क जमा कर चैलेंज किया जा सकता है। प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए 16 और 17 मई की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 25 मई को फाइनल आंसर की अपलोड की जाएगी और पांच जून को रिजल्ट घोषित करने की तिथि निर्धारित की गई है।

21 जून से काउंसलिंग
कक्षा 11 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 21 जून से शुरू होगी। गणित वर्ग की 21 जून, बायो की 22, आटर्स की 24 और कॉमर्स की 26 जून को होगी। कक्षा नौ की काउंसलिंग भी 26 जून को होनी है। सेंट्रल हिंदू स्कूल बॉयज में कक्षा 11 की पेड सीट पर पांच जुलाई को काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed