फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS Admission Lottery taken out for admission in CHS bypassing all protests

BHU CHS Admission: तमाम विरोधों को दरकिनार कर सीएचएस में दाखिले को निकाली गई लॉटरी

Sun, 29 May 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 10:50 AM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संबद्ध सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। 

विज्ञापन

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संबद्ध सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। सीएचएस में इस बार लॉटरी सिस्टम से दाखिले के बीएचयू प्रशासन के फैसले का विरोध बेअसर साबित हुआ।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन की ओर से शनिवार को एलकेजी, नर्सरी, कक्षा एक, छह और नौ में लॉटरी निकालकर ही दाखिला लिया गया। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे।  विश्वविद्यालय की ओर से लॉटरी से दाखिले के फैसले के बाद से ही महीने भर तक छात्रों ने चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन


इन सबके बाद आखिर शनिवार से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार को शिक्षा संकाय स्थित चाणक्य प्रेक्षागृह में चली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बच्चे सुबह से ही अभिभावक संग पहुंचने लगे। एक-एक कर सभी को अंदर बुलाया गया। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या प्रो. अंजलि वाजपेयी के निर्देशन में स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. संजय श्रीवास्तव सहित लॉटरी कमेटी के अध्यक्ष प्रो. एमएस पांडेय और तीनों विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों आदि की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिस बच्चे का नाम निकला, उसके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिस तरह से छात्रों ने लॉटरी से दाखिले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, उसको लेकर शिक्षा संकाय परिसर में चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह के निर्देशन में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद रही। इसके अलावा सांख्यिकी विभाग के प्रो. जीपी सिंह, स्कूल बोर्ड के सदस्य प्रो. एसके मिश्रा, प्रो. एचएल प्रजापति सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। 

इन कक्षाओं में हुआ दाखिला

एलकेजी, सीएचजीएस कोल्हुआ - 120
नर्सरी, बरकछा - 40
कक्षा-1 रणवीर संस्कृत विद्यालय - 40
कक्षा छह सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल-- 90
कक्षा छह सेंट्रल हिंदू गर्ल्स शुक्ल - 98
कक्षा नौ सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल -100
कक्षा नौ सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल  - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed