फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 80% of PG seats filled 8,000 seats filled in fourth round of UG admissions in Varanasi

BHU Admission: पीजी में 80% प्रवेश, यूजी के चौथे राउंड में भर गईं 8000 सीटें; राजनीति विज्ञान में 103 दाखिले

Thu, 20 Aug 2026 12:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में पीजी की 80% सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं यूजी के चौथे राउंड में 8000 सीटें भर गईं। वहीं दाखिले के नियमों और जरूरतों से संबंधित सूचनाओं को लगातार अभ्यर्थियों से साझा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
BHU Admission 80% of PG seats filled 8,000 seats filled in fourth round of UG admissions in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पहली बार पीजी की 80 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुका है। अभी तक 70 फीसदी तक ही सीटें भर पाती थीं। फिलहाल 8200 में से 6500 सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं। वहीं दो दिन बाद अंतिम मॉपअप राउंड का भी प्रवेश पूरा हो जाएगा यानी इसके बाद करीब 1000 सीटों के भरने का अंदेशा है। इससे कुल 7500 सीटें भर सकती हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के मॉपअप राउंड में अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान से एमए करने वाले अव्वल रहे। दूसरी ओर यूजी दाखिले के चौथे राउंड की काउंसिलिंग और सीट आवंटन को मिलाकर 8000 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। 
विज्ञापन


बीएचयू में केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के अनुसार व्यक्तिगत तौर पर अभ्यर्थियों से बातचीत कर प्रवेश से संबंधित स्टेटस लिया गया। दाखिले के नियमों और जरूरतों से संबंधित सूचनाओं को लगातार अभ्यर्थियों से साझा कर कहा गया कि मॉपअप राउंड में हिस्सा लें। इसी से  दाखिले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्र में 104 और राजनीति विज्ञान में 103 दाखिले
पीजी मॉपअप राउंड की 1244 सीटों में सबसे ज्यादा दाखिले अर्थशास्त्र में 104 और राजनीति विज्ञान से एमए में 103 विद्यार्थियों के हुए। समाजशास्त्र में 87, एलएलबी में 85, मनोविज्ञान में 67, इतिहास में 66 और अंग्रेजी में 61 आवेदकों के नाम मेरिट लिस्ट में जारी किए गए हैं।एमसीए में 67 और एमकॉम में 43 सीटों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। गणित में 42, भूगोल में 38, हिंदी में 33, कृषि विज्ञान में 27, शारीरिक शिक्षा में 25, एमबीए, एमएड और एमएससी- रसायन विज्ञान में 23-23 आवेदकों के नाम मेरिट में आए हैं। एलएमएम में 17, फॉरेंसिक साइंस में 16 और भौतिक विज्ञान 15 अभ्यर्थियों को फीस जमा करने की लिंक दी गई है। वहीं, सबसे कम हॉर्टिकल्चर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, फाइन आर्ट्स पेंटिंग, सोशल इन्क्लूजन और शिक्षा से एमए में सिर्फ चार-चार अभ्यर्थियों को फीस जमा करने की लिंक भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed