फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU Admission 2024 Seat allotment schedule released for admission in PG

BHU Admission 2024: पीजी में एडमिशन के लिए सीट आवंटन शेड्यूल जारी, आज निकलेगा कटऑफ; पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 11 Jun 2024 09:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 09:18 AM IST
सार

BHU Admission 2024: बीएचयू और संबंधित कॉलेजों में पीजी में प्रवेश के लिए आज पहला कटऑफ निकाला जाएगा। कैंपस के अलावा अन्य कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए 50 हजार छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 

विज्ञापन
BHU Admission 2024 Seat allotment schedule released for admission in PG
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में पहले चरण के दाखिले के लिए सीट आवंटन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगलवार यानी आज पहला कटऑफ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू कैंपस के अलावा आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवी पीजी कालेज और वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की पीजी कक्षाओं की लगभग 8500 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से अकेले बीएचयू कैंपस में ही पीजी की लगभग 5000 सीटें हैं।
विज्ञापन


मुख्य परिसर और कॉलेजों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि तीन जून तक 50 हजार छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सोमवार को विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति ने सीट आवंटन का शेड्यूल जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक मंगलवार को दिन में चयनित छात्र-छात्राओं की लिस्ट निकाली जाएगी। साथ ही कट ऑफ भी जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार को छात्र-छात्राएं सीधे अपने पोर्टल पर कटऑफ और सीटों की स्थिति देखकर एडमिशन ले सकते हैं।

पीजी में पहले चरण के दाखिले के लिए सीट आवंटन का शेड्यूल...

  • समर्थ डैशबोर्ड पर लाइव सीट का आवंटन 11 जून दोपहर 12 बजे
  • 48 घंटे के अंदर अभ्यर्थी की स्वीकृति 11 जून दोपहर 12 बजे से 13 जून 11:59 बजे तक
  • विभागों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 11 जून दोपहर 12 बजे से 14 जून 11:59 बजे तक
  • फीस का भुगतान 15 जून 11:59 बजे तक

अधिकारी बोले
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार कटऑफ जारी कर दिया जाएगा। साथ ही समर्थ पोर्टल के डैशबोर्ड सीटों का आवंटन भी हो जाएगा। अपने पोर्टल पर कटऑफ देखकर छात्र छात्राएं दाखिला ले सकते हैं। -प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन, सीएसी, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed