Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bharat Biotech filed defamation suit of 5 crore against journal and 11 scientists of BHU

Varanasi : बीएचयू के 11 वैज्ञानिकों पर भारत बायोटेक ने किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 28 Sep 2024 10:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

भारत बायोटेक ने जर्नल और बीएचयू के 11 वैज्ञानिकों पर पांच करोड़ की मानहानि का दावा किया है। वहीं कोवैक्सिन से नुकसान वाले बीएचयू के शोध पत्र को इंटरनेशनल जर्नल ने वापस ले लिया। 

विज्ञापन
Bharat Biotech filed defamation suit of 5 crore against journal and 11 scientists of BHU
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के विवादित रिसर्च कोवैक्सीन के नुकसान वाले शोध पत्र को इंटरनेशनल जर्नल ड्रग सेफ्टी ने वापस ले लिया है। संपादक ने बताया कि लोगों पर वैक्सीन के नुकसान को गलत तरीके से दिखाया गया है। शोध पत्र की समीक्षा के बाद उसे पब्लिक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने 13 सितंबर को जर्नल और बीएचयू के प्रो. शंख शुभ्रा चक्रवर्ती समेत 11 वैज्ञानिकों पर पांच करोड़ की मानहानि का दावा किया है। ये शोध 1024 लोगों पर हुआ था। लोगों से फोन पर बातचीत कर शोध पत्र तैयार किया गया था। इसमें 635 किशोर और 291 वयस्क शामिल थे। 304 को सांस संबंधी दिक्कत थी। किशोरियों में मासिक धर्म में अनियमितता की बात कही गई थी।
विज्ञापन


शोध पत्र 13 मई को कौवैक्सीन के 'सुरक्षा विश्लेषण' (बीबीवी152) नाम से जर्नल में प्रकाशित हुआ था। बताया गया था कि उत्तर भारत में कोवैक्सीन ले चुके लोगों पर एक साल तक अध्ययन किया गया। शोध में शामिल एक-तिहाई लोगों में सांस संबंधी संक्रमण, खून के थक्के जमने, नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर और त्वचा संबंधी रोग मिले। एलर्जी का सामना कर रहे लोगों को वैक्सीन से खतरा बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आईसीएमआर ने की थी बैन करने की मांग

शोध पत्र बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आया था। इस वजह से देश भर में खूब राजनीतिक हंगामा हुआ था। विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। शोध पत्र में आईसीएमआर का भी नाम था। जिसके बाद आईसीएमआर ने 28 मई को इस पेपर पर बैन लगाने की मांग की। वैज्ञानिकों को आईसीएमआर का नाम हटाने की बात कही थी।

बीएचयू ने भी बताया था अधूरा
आईसीएमआर द्वारा आईएमएस बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. एसएन संखवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। डायरेक्टर ने जांच कमेटी बनाकर शोध पत्र को आधा-अधूरा बताया था। यह शोध आईएमएस बीएचयू के फॉर्माकोलॉजी और जीरियाट्रिक विभाग ने संयुक्त रूप से किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed