फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News DIOS car auto lot of screaming three people injured referred to Varanasi

Bhadohi News : DIOS की कार और ऑटो में टक्कर, मची चीख-पुकर, तीन लोग घायल; वाराणसी रेफर

Fri, 13 Dec 2024 10:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:44 PM IST
सार

Bhadohi News : सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bhadohi News DIOS car auto lot of screaming three people injured referred to Varanasi
कार और ऑटो की टक्कर के बाद सड़क पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर के पास शुक्रवार शाम को डीआइओएस की गाड़ी से ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में डीआईओएस के वाहन पर सवार बाबू को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीआईओएस अंशुमान और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीनों को उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन




ज्ञानपुर के गोपीपुर निवासी करन यादव (22), जगापुर निवासी पंकज (25) और जौनपुर के रामपुर के अनुज (28) ऑटो में बैठकर गोपीगंज से ज्ञानुपर की ओर आ रहे थे। वहीं, डीआईओएस अंशुमान अपने वाहन से चालक व बाबू सतीश के साथ बैठकर ज्ञानपुर से गोपीगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच, थानीपुर के पास वाहन से ओवरटेक करते समय ऑटो और डीआईओएस का वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में करन, पंकज और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाबू सतीश को हल्की चोटें आई। डीआईओएस समेत स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां ऑटो सवार तीनों गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed