फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Benefit of old age pension received in Banaras division for 3.28 lakhs

बनारस मंडल में 3.28 लाख को मिल रहा वृद्धा पेंशन का लाभ

Sun, 05 Jan 2020 09:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 05 Jan 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Benefit of old age pension received in Banaras division for 3.28 lakhs
pension

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने रविवार को सर्किट हाउस में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रदेश में 46 लाख से अधिक वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। अकेले वाराणसी मंडल में 328471 वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। 27 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति दी जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश में 96 हजार से अधिक दंपतियों के विवाह कराए जा चुके हैं। ढाई वर्ष में रिकॉर्ड सामाजिक सहायता कार्य हुए हैं। कोई पात्र व्यक्ति पेंशन पाने से वंचित नहीं रहेगा। वाराणसी आदर्श मंडल बने। यहां के कार्य का देश दुनिया में संदेश जाना चाहिए। मंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति के विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

 

वाराणसी मंडल को वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 113 करोड़ 61 लाख रुपए मिल चुके हैं। किस्तों में पेंशन लाभार्थियों के खाते में जा रही है। इसी वित्तीय वर्ष में मंडल में 67452 नई वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हुई है। जो एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंडल में इस वर्ष 1717 लड़कियों की शादी कराई गई। जिसमें आठ करोड़ 55 लाख रुपए आर्थिक सहायता व्यय किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामूहिक विवाह योजना में 55 शादियां अल्पसंख्यक समुदाय की हुई। पारिवारिक लाभ योजना में 2353 परिवारों को सात करोड़ छह लाख रुपये की सहायता मंडल में इस वर्ष दी जा चुकी है। अनुसूचित जाति की निर्धन परिवार की 2019 लड़कियों की शादी के लिए 04 करोड़ 23 लाख रुपए दिया गया।



इसके अतिरिक्त गरीब सामान्य परिवारों की भी 509 लड़कियों की शादी हेतु 01 करोड़ 35 लाख दिया गया। अत्याचारों से उत्पीडि़त अनुसूचित जाति के मंडल में कुल 1318 मामलों में इस वर्ष 11 करोड़ 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। सितंबर 2019 तक जो छात्रवृत्ति के योग्य पाए गए थे, उनके बैंक खाते के माध्यम से 2 अक्टूबर छात्रवृत्ति भेजी गई। इसके बाद बचे पात्र छात्रों को 26 जनवरी, 2020 को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed