{"_id":"607eddd519f90106544b7e0b","slug":"benaras-entrepreneur-s-initiative-will-provide-oxygen-to-uprooted-breaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के उद्यमी की पहल से उखड़ती सांसों को मिलेगा ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के उद्यमी की पहल से उखड़ती सांसों को मिलेगा ऑक्सीजन
Tue, 20 Apr 2021 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:27 PM IST
सार
जिला अस्पताल में स्थापित होगा नया ऑक्सीजन प्लांट
जिला प्रशासन के सहयोग से 10 से 15 दिन के अंदर स्थापित होगा प्लांट
विज्ञापन
उद्यमी आरके चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने पहल की है। आरके चौधरी के अनुसार दो सप्ताह के अंदर पं दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। ताकि कोविड मरीजों की जिंदगी बचाई जा सके।
उद्यमी आरके चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। 10 से 15 दिन के अंदर प्लान्ट स्थापित हो जाएगा। इस समय हर ओर ऑक्सीजन की किल्लत और अभाव में मरीजों की उखड़ती सांसों को बचाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक दूसरे के काम आए यही सबसे बड़ा धर्म है। शहर के तमाम समाजसेवी और पूर्वांचल के उद्यमियों व व्यापारियों से भी अपील है कि अधिक से अधिक लोगों की सहायता करें। चिकित्सा के अभाव में किसी के घर अंधेरा न छाए।