फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BEd entrance exam in various centers of Varanasi Kashi Vidyapeeth became nodal university

Varanasi News: 52 केंद्रों पर संपन्न हुई BEd प्रवेश परीक्षा, 86.6 प्रतिशत रही उपस्थिति; व्यवस्था दुरूस्त

Sun, 09 Jun 2024 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के 52 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
BEd entrance exam in various centers of Varanasi Kashi Vidyapeeth became nodal university
क्वींस इंटर कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.- 2024 रविवार को वाराणसी जिले के 52 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में (पूर्वाह्न 900 बजे से 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक) संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में प्रथम पाली में 22385 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3467 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 22386 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3466 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 86.6 प्रतिशत उपस्थिति रही। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने जगतपुर पी.जी. कालेज, गंगापुर परिसर, भैरोतालाब परिसर, मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय, हरीश्चन्द्र पी.जी.कालेज, उदय प्रताप कालेज, राजकीय महाविद्यालय, पलहीपट्टी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं उ.प्र. संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2024 की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पाण्डेय ने राजकीय महिला इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज, जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्याएज इंटर कॉलेज, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, सुधाकर महिला इंटर कॉलेज, बसन्त थियोसाफिकल हायर सकेण्ट्री स्कूल, सी.एम.एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 


सूचना नोडल समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल एवं नोडल समन्वयक-वाराणसी डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोजक विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के स्थानीय प्रतिनिधि, जिला प्रशासन द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, नोडल समन्वयक-वाराणसी, उप नोडल अधिकारी-जनपद की नियुक्ति की गयी थी, जिनके पूर्ण सहयोग से प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्वक एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। बताया कि नोडल केन्द्र से सम्बद्ध वाराणसी के अतिरिक्त अन्य जिलों चन्दौली, सन्त रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर एवं सोनभद्र में भी प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

काशी विद्यापीठ में 18 तक होगी छूटी मिड टर्म परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में सत्र 2023-24 के दर्शनशास्त्र विषय के स्नातक छात्र-छात्राओं को छूटी हुई मिड टर्म परीक्षा देने का एक और मौका मिला है। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि ऐसे छात्र जिनकी दर्शनशास्त्र (मेजर/माइनर) की मिड टर्म परीक्षा छूट गई है, वह 18 जून तक विभाग में उपस्थित होकर परीक्षा दे सकते हैं। इसकी शुरुआत आठ जून से हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed