फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bank holiday finish work today banks will be closed for three days rush due to marriage

आज निपटा लें काम, कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, लगन तेज होने से उमड़ी बैंकों में भीड़

Fri, 27 Nov 2020 12:34 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bank holiday finish work today banks will be closed for three days rush due to marriage
demo pic

शनिवार से तीन दिनों के लिए बैंकों में अवकाश रहेंगे। अवकाश को देखते हुए बैंक से संबंधित काम आप आज ही निपटा लें। शनिवार से अवकाश होने के कारण बैंक एक दिसंबर को ही खुलेंगे। भदोही में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंक खुले तो लोगों की कतार लग गई। दूसरी ओर एटीएम से भी पैसे निकालने वाले ग्राहकों की कतार लगी रही। लगन तेज होने और अवकाश को देखते हुए अधिक भीड़ है।

विज्ञापन


बता दें कि 28 नवंबर को महीने का अंतिम शनिवार, 29 को रविवार और 30 को कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश पड़ने से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अब बैंक एक दिसंबर को खुलेंगे। इसलिए पैसे का लेन-देन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए शुक्रवार को बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

वामपंथी संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को ट्रेड यूनियन की हड़ताल थी। इसमें विभिन्न बैंकों, एलआईसी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए थे। इससे अकेले भदोही जिले में लगभग 100 करोड़ के चेक क्लीयरेंस फंस गए। तमाम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बैंक खुले तो काम का दबाव ज्यादा था। लिहाजा बैंकों के काउंटरों पर कतार लंबी होती चली गई। दूसरी ओर एटीएम में भी पैसे निकालने के लिए गहमागहमी रही। कई एटीएम खाली रहे, जबकि जिन एटीएम में पैसे थे, वहां लाइन लगी थी। उपभोक्ताओं का कहना था कि शादी-विवाह का सीजन है। 29 और 30 को लगन तेज है। ऐसे में पैसे की जरूरत ज्यादा है। 

इस संबंध में एलडीएम उमेश कुमार ने कहा कि बैंक तीन दिन के लिए बंद हो रहे हैं। इसलिए आज एटीएम को पूरी क्षमता के अनुसार भरवा दिया जाएगा। ताकि शादी-विवाह के काम में पैसे की कमी न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed