{"_id":"4d8b22e23b1a1d03273f3a60e7c16762","slug":"banarasi-saree-showroom-fire-loss-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसी साड़ी के शोरूम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसी साड़ी के शोरूम में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 13 Sep 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोदौलिया-लक्सा मार्ग पर स्थित बहुमंजिले ईश्वर टावर के तीसरे तल पर स्थित बनारसी साड़ी के शोरूम में शनिवार की सुबह आग लग गई। इमारत से आग की लपटें और काला धुआं निकलता देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची लक्सा पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की छह गाड़ियों, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और तीन घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। इमारत में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। वहीं अग्निशमन विभाग से एनओसी भी नहीं लिया गया था। पुलिस के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गोदौलिया लक्सा मार्ग पर स्थित सात मंजिला ईश्वर टावर के बेसमेंट में पार्किंग, तीसरे तल तक दूकानें और उसके ऊपर बने फ्लैट में लोग रहते हैं। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तीसरे तल पर स्थित बनारसी साड़ी के शोरूम और गोदाम राकेश हैंडलूम में आग लग गई। शोरूम के अधिष्ठाता मूलत: मऊ निवासी राकेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल परिवार के साथ इसी अपार्टमेंट में रहते हैं। अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर वे अपने शोरूम में पहुंचे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी और ऊपर की मंजिलों को भी प्रभावित कर रही थी। लक्सा पुलिस की सूचना पर दमकल की टीम लगभग साढ़े छह बजे मौके पर पहुंची। इमारत के ऊपरी हिस्से में रहने वाले लोगों को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से नीचे उतारा गया। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश भी हो गया। आग से शोरूम के आसपास की दूकानों को भी नुकसान पहुंचा। लक्सा एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि शोरूम मालिक के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।