फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras resignation will give improved cleaning ranking

बनारस की सफाई रैंकिंग नहीं सुधरी तो दे दूंगा इस्तीफा

Sat, 27 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 27 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Banaras resignation will give improved cleaning ranking

‘आगामी स्वच्छता सर्वे में वाराणसी की रैंकिंग नहीं सुधरी तो अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।’ शुक्रवार को मीडिया के सामने यह कहा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने।

विज्ञापन

 उन्होंने दो टूक कहा कि वाराणसी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस बारे में उन्होंने अपना रोडमैप भी बताया।
पक्के महाल के 14 वार्डों को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत एयरपोर्ट अथारिटी, भेल और पीएफसी की ओर से 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश स्वच्छता अभियान के वाराणसी मिशन डायरेक्टर भी हैं। यहां कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था के अलावा शहरी विकास मंत्रालय से संचालित अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन का हाल जानने आए संयुक्त सचिव ने कहा कि पक्के महाल के जिन 14 वार्डों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कूड़ा प्रबंधन, अच्छी सफाई और यातायात की सुविधा बेहतर बनाई जाएगी। इस पर सीएसआर के तहत 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
संयुक्त सचिव ने कहा कि वार्डों को मॉडल बनाने का काम जून से ही प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके लिए सीएसआर से जुड़ी कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्हें अभी से इसकी मुकम्मल कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई के लिए नगर निगम के साथ शहर के लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।

 इससे पहले नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव ने उनके प्रयासों को सराहा, साथ ही उन्हें बेहतर करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed