फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras reached number eight in air pollution, garbage being burnt continuously in the city

वायु प्रदूषण में जौनपुर का स्थान सातवां, शहर में लगातार जलाया जा रहा कूड़ा 

Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Banaras reached number eight in air pollution, garbage being burnt continuously in the city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के वायु प्रदूषण में बनारस में सोमवार को थोड़ी राहत मिली। हालांकि बनारस अभी भी देश भर के टाप टेन प्रदूषित शहरों में आठवें नंबर पर बना हुआ है। जौनपुर का स्थान सातवां हैं। आईक्यूएयर की ओर से रात 10 बजे जारी हुई रैकिंग के अनुसार बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 291 दर्ज किया गया, वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े में यह 229 था।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में कई जगह कूड़ा जलाने और जाम की समस्या गंभीर रही। आईक्यूएयर की ओर से जारी रियल टाइम एयर क्वालिटी रैंकिंग में लंका 313 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसके बाद बलभद्र कालोनी का एक्यूआई 291, नाटी इमली का एक्यूआई 251, मलदहिया का एक्यूआई 221 और अर्दली बाजार का एक्यूआई 162 रहा।
विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार शहर का एक्यूआई 229 रहा। बीएचयू का एक्यूआई 255, भेलूपुर का एक्यूआई 217, अर्दली बाजार का एक्यूआई 216 और मलदहिया का एक्यूआई उपलब्ध नहीं हो सका। हवा में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा सबसे अधिक दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed