बनारस बार एसोसिएशन: वार्षिक चुनाव में राम प्रवेश सिंह अध्यक्ष और प्रदीप राय महामंत्री निर्वाचित
दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रामप्रवेश सिंह अध्यक्ष अध्यक्ष, प्रदीप कुमार राय महामंत्री और अरविंद कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया के प्राचीनतम बार एसोसिएशन में से एक दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। रामप्रवेश सिंह अध्यक्ष अध्यक्ष, प्रदीप कुमार राय महामंत्री और अरविंद कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह के चुनाव परिणाम घोषित करते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर 1052 मत पाकर रामप्रवेश सिंह चुनाव जीते। महामंत्री पद पर 1367 मत पाकर प्रदीप कुमार राय ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही अरविंद कुमार पांडेय ने 1762 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार 1344 मत पाकर राजेश प्रजापति कोषाध्यक्ष चुने गए।
2002 मत पाकर मुकेश कुमार विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री प्रशासन जबकि 1696 मत पाकर अनिल कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय एवं प्रकाशन पद पर निर्वाचित हुए। बता दें कि मंगलवार को गहमागहमी के बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 73.57 फीसदी मत पड़े थे। बुधवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद चुनवा परिणाम घोषित हो गया।
बोले नवनिर्वाचित पदाधिकारी
लंबे संघर्षों के बाद अधिवक्ता साथियाें ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए उनका आभार है। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर की व्यवस्था कराने के साथ ही पेयजल का संकट भी दूर कराया जाएगा। इसके अलावा सभी के सहयोग से कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। - रामप्रवेश सिंह, अध्यक्ष
अधिवक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान
बार के विकास और अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव प्रयास जारी रहेगा। इसके अलावा अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं होंगी, उसका समाधान कराया जाएगा। न्यायालय परिसर में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने पाएगा। -प्रदीप कुमार राय, महामंत्री