फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banama of Dharamshalas of Panchkroshi Parikrama Marg in varanasi

बड़ी लापरवाही: पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की धर्मशालाओं पर ग्रहण, गुपचुप हुआ बैनामा

Sun, 11 Oct 2020 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Banama of Dharamshalas of Panchkroshi Parikrama Marg in varanasi
panchkroshi yatra varanasi - फोटो : अमर उजाला।

यात्रा की मान्यता वाले शहर काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की प्राचीन धर्मशालाओं पर ग्रहण लगने लगा है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते रामेश्वर में एक धर्मशाला का बैनामा करा लिया गया है। बैनामे की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और तहसील से पुराने दस्तावेज व कागजात खंगाले जा रहे हैं। उधर, तहसील प्रशासन की निगरानी के बावजूद बैनामे के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानकर जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

लाखों भक्तों की आस्था से जुडे़ पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के पांचों पड़ाव पर करीब 40 धर्मशालाएं हैं। इनमें रामेश्वर की एक धर्मशाला को कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया है। रजिस्ट्री के बाद उस धर्मशाला को तोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन



हालांकि प्रशासन ने फिलहाल इसे रुकवाने का प्रयास किया है और अपने दस्तावेज खंगालने शुरू किए हैं। प्रशासन बैनामा करने और करवाने वाले के व्यक्तियों की कुंडली तैयार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन धर्मशालाओं को दशकों पहले बनाया गया था और जिला पंचायत की देखरेख में संचालित हो रही थी। मगर, लंबे समय से इन पर कब्जे की शिकायतें आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले पंचक्रोशी परिक्रमा और मार्ग को नया स्वरुप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने मंदिर, मार्ग और धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शहरी क्षेत्र की धर्मशालाओं की निगरानी नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र के धर्मशाला सदर तहसील की देखरेख में दिया था।

सभी धर्मशालाओं में लगाया गया ताला
रामेश्वर की एक धर्मशाला के बैनामे के बाद अब सभी धर्मशालाओं पर प्रशासन कब्जा लेने की तैयारी में है। इसके लिए सभी धर्मशालाओं में ताला बंद कर उनकी चाबी तहसील में जमा कराई जा रही है। हालांकि कब्जा जमाए लोगों प्रशासन के इस अभियान में आड़े आ रहे हैं। ऐसे में धर्मशालाओं से कब्जा हटाना भी बड़ी चुनौती बनी है।

शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की आधे से ज्यादा धर्मशालाओं पर निजी व्यक्तियों के कब्जे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसमें शासन के संज्ञान में लाने के बाद बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी है।

एक धर्मशाला पर बैनामे की सूचना मिली है और हम दस्तावेजों की जांच करा रहा हैं। इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी की जा रही है। तहसील से कागजात जुटाने के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed