{"_id":"5ea2da3f8ebc3e90af11b953","slug":"ballia-unbalanced-bike-overturned-in-a-pit-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी असंतुलित बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी असंतुलित बाइक, एक की मौत
Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बलिया जिले के सिकंदरपुर थानांनतर्गत सिसोटार गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम बाइक के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट जाने से 35 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन
सिसोटार निवासी झुन्नू राजभर (35) पुत्र हरेराम राजभर, सुनील कुमार (30) व राजेन्द्र प्रसाद (32) एक बाइक से घूमने गए थे। वापसी के दौरान गांव के बाहर स्थित रिंग बंधा के समीप बाइक असंतुलित होकर बबूल के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन झुन्नू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। झुन्नू के मौत की खबर जैसे ही मिली उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विमला देवी और उसके दोनों पुत्र प्रदीप (8) व अजय (6) का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन