फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder case order to file case main accused pleaded in the court

बलिया हत्याकांड: प्रधान समेत 21 नामजद पर केस दर्ज करने का आदेश, मुख्य आरोपी की भाभी ने कोर्ट में लगाई थी गुहार

Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया  Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
सार

  • पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर आरोपी पक्ष ने कोर्ट का सहारा लिया, 25 से 30 अज्ञात पर भी केस दर्ज करने का आदेश 
  • मृतक पक्ष की तहरीर पर हत्या वाले दिन ही आठ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

विज्ञापन
Ballia murder case order to file case main accused pleaded in the court

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के दुर्जनपुर हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से रेवती थाना पुलिस को ग्राम प्रधान समेत 21 नामजद और 25 से 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर धीरेंद्र प्रताप की भाभी की ओर से कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए अपील की गई थी। न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने और आख्या से अवगत कराने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

Ballia murder case order to file case main accused pleaded in the court

कोटे की दुकान आवंटन की खुली बैठक के दौरान हुए बवाल व फायरिंग में जयप्रकाश पाल गामा की मौत हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष के आठ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ उसी दिन मुकदमा कायम कर लिया। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। 

इसके बाद धीरेंद्र प्रताप के भाई आरोपित नरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी आशा प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) चतुर्थ/ न्यायायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मिश्र की अदालत में वाद दाखिल किया। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 21 नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। 

Ballia murder case order to file case main accused pleaded in the court

पीड़िता आशा प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि 15 अक्तूबर को करीब एक बजे दिन में दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन के लिए एसडीएम बैरिया की अध्यक्षता में खुली बैठक हो रही थी। इस दौरान किसी कारणवश बैठक को निरस्त कर दिया गया। चुनाव निरस्त होने के बाद मेरे घर के सभी लोग अपने घर के लिए चल दिए।

उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की नीयत से घात लगाए बैठे प्रधान समेत 21 नामजद और उनके अलावा अज्ञात 25 से 30 लोग गोलबंद होकर हमला कर दिए। पीड़िता ने कहा कि लाठी, डंडा, लोहे की राड और असलहा से लैस होकर जान से मारने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाया। जिसमें मैं एवं जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

विज्ञापन

Ballia murder case order to file case main accused pleaded in the court
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट

अरोप है कि नरेंद्र प्रताप सिंह को जान से मारने की नीयत से ग्राम प्रधान ने असलहा से धुआंधार फायर किया और लोगों ने लाठी, डंडा और राड से मारकर घायल कर दिया। हमलावरों द्वारा परिवार के अजय सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह को गंभीर रूप से मारा पीटा गया, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

इसके अलावा मारपीट में रेखा, सरोज, आराधना सिंह, कांति सिंह, राज सिंह के हाथ पैर भी टूट गए। आरोप लगाया है कि हमलावर असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह उर्फ डब्ल्यू को भी गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed