{"_id":"597dfb884f1c1b6d318b470d","slug":"ballia-jeep-hit-another-bike-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में जीप दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में जीप दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, तीन की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र स्थित गायघाट के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में एक कमांडर जीप दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
जान गंवाने वाला बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। कमांडर जीप सवारी लेकर जिला मुख्यालय से बैरिया की तरफ जा रही थी। गायघाट के कुआं नंबर एक के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में जीप असंतुलित हो गई और इससे दूसरी बाइक को टक्कर लग गई।
इसके बाद जीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार बिहार के सीवान जिले के जलालपुर निवासी अमरजीत गोस्वामी (21), जीप सवार हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी नीतीश कुमार यादव (23), बैरिया कोतवाली क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी अमृत ओझा (17), दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी मुन्ना यादव (23) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने अमरजीत व एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मुन्ना यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। हल्दी पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।