फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Badra rained heavily... Nagwan dam is 60% full, two gates were opened, schools are closed today

UP Weather: सोनभद्र में झूम कर बरसे बदरा...60 फीसदी भरा नगवां बांध, दो फाटक खोले गए; आज स्कूलों में छुट्टी

Thu, 17 Jul 2025 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 12:03 AM IST
सार

UP Weather News: यूपी के सोनभद्र जिले में भी बारिश जारी है। इस कारण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गई। वहीं, नगवां बांध भर जाने से दो फाटक खोल दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Badra rained heavily... Nagwan dam is 60% full, two gates were opened, schools are closed today
सोनभद्र में नगवां बांध के खुले दो फाटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुधवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती बरसात ने जनजीवन बेहाल कर दिया। चार तहसीलों में औसत 41 एमएम वर्षा दर्ज की गई। तालाब लबालब हो गए। सड़कों पर पानी भर गया। बांधों के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


करीब 60 फीसदी भर चुके नगवां बांध के दो फाटक खोल दिए गए। बांध से 485 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। वहीं धंधरौल बांध से 939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि धंधरौल बांध का जलस्तर काफी नीचे है।
विज्ञापन


रिहंद बांध अधिकतम जलस्तर से महज पांच फीट नीचे है। भारी वर्षा से जलभराव और अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 17 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात से बारिश का क्रम शुरू हुआ था, जो बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। नगर की सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। निचले इलाकों में भी जलभराव ने मुश्किल बढ़ाई है।

सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हुई, जिन्हें कीचड़ और फिसलन से भरी सड़कों पर भींगते हुए आवागमन करना पड़ा। सबसे ज्यादा बरसात दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 65 एमएम से ज्यादा वर्षा हुई।

वहीं रॉबर्ट्सगंज में भी 44 एमएम के करीब वर्षा का आंकड़ा रहा। बारिश के चलते पहाड़ी नदियों, नालों में वृद्धि दर्ज की गई। सोन नदी का जलस्तर मंगलवार तक दो सेमी प्रति घंटे की गति से कम हो रहा था। बुधवार को इसमें मामूली वृद्धि देखी गई। नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, लेकिन मप्र के बाणसागर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते प्रशासन अलर्ट है।

तापमान में 2.6 डिग्री की आई गिरावट
दिन भर बादल और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को तापमान क्रमश: 30.6 और 25 डिग्री दर्ज किया गया था।

Badra rained heavily... Nagwan dam is 60% full, two gates were opened, schools are closed today
सोनभद्र में बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी हुई बारिश

  • तहसील: वर्षा (एमएम में)
  • रॉबर्ट्सगंज: 44
  • दुद्धी: 65
  • घोरावल: 18
  • ओबरा: 38
  • कुल: 165
  • औसत: 41.2

बांधों का जलस्तर

  • बांध: अधिकतम क्षमता: वर्तमान जलस्तर
  • नगवां: 354.60: 351.25
  • धंधरौल: 317.90: 314.08
  • ओबरा: 193.24: 192.90
  • रिहंद: 265.18: 260.21
  • (नोट: जलस्तर मीटर में है)

आज बंद रहेंगे आठवीं तक के विद्यालय
बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि भारी वर्षा और अत्यधिक जलभराव के मद्देनजर जिले में 17 जुलाई को आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश सभी परिषदीय, राजकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed