फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Shivanand CM yogi posted an X expressed condolences wrote Your sadhana great inspiration for society

Baba Shivanand Passed Away: प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने जताया शोक; लिखा- बाबा शिवानंद की साधना महान प्रेरणा

Sun, 04 May 2025 11:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 11:54 AM IST
सार

बाबा के शिष्यों ने बताया कि वे फल और दूध का भी सेवन नहीं करते थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। वे कभी स्कूल नहीं गए, जो कुछ सीखा अपने गुरु से ही सीखा। उन्हें अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान था।

विज्ञापन
Baba Shivanand CM yogi posted an X expressed condolences wrote Your sadhana great inspiration for society
योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग गुरु बाबा शिवानंद के आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि- योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम ने आगे लिखा कि- शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुःख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।


दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान का दावा
129 साल के योग गुरु बाबा शिवानंद संयम, योग और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सादगी ने अविभाजित बंगाल के शिवानंद को काशी में बाबा शिवानंद बनाया। दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान होने के बाद भी उनकी फुर्ती हर किसी को हैरान कर देती थी।

 

सीएम योगी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की



सीएम योगी ने लिखा कि- 'योग' के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु 'पद्म श्री' स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

यह भी पढ़ें: यादों में योग गुरु... संयम, योग और सादगी की मूरत थे बाबा शिवानंद, सादा भोजन और योग में बिताए 123 वर्ष

129 साल के योग गुरु बाबा शिवानंद संयम, योग और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सादगी ने अविभाजित बंगाल के शिवानंद को काशी में बाबा शिवानंद बनाया। दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान होने के बाद भी उनकी फुर्ती हर किसी को हैरान कर देती थी।

भक्तों ने किया नमन

आश्रम से जुड़े लोगों का दावा है कि वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। उन्हें 2022 में पद्मश्री से नवाजा गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया था। योग गुरु शिवानंद योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते थे। वह महाकुंभ में भी स्नान के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed