{"_id":"5fe8b7c91836d4100a4721e4","slug":"azamgarh-weather-icy-westerly-winds-will-again-chill-before-the-year-passes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Weather: साल गुजरने से पहले बर्फीली पछुआ हवाएं फिर से ठिठुराएंगी, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Weather: साल गुजरने से पहले बर्फीली पछुआ हवाएं फिर से ठिठुराएंगी, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी गलन
Sun, 27 Dec 2020 10:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन-चार दिनों से गुनगुनी राहत का अहसास करा रहा मौसम साल गुजरने से पहले गलन भरी ठंड से रूबरू कराने के मूड में है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश के बाद से वहां से आने वाली पछुआ हवाएं प्रदेश में गलन भरी ठंड शीत के साथ घने कोहरे से रूबरू कराएंगे। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक आरपी सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कोहरे और गलन में भी इजाफा दर्ज किया जा सकता है। पारा गिरने से आलू की फसल पर प्रभाव पड़ने के आसार हैं, वहीं गेहूं की फसल के लिए मौसम लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
दिन में धूप निकलने से तो लोगों को राहत महसूस हो रही है, लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ाने से परेशानी भी शुरू हो जा रही है।चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने के लिए सचेत किया है। ऐसे लोगों को सुबह और शाम के समय घर में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन