फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh News Operator of fake madrasa arrested EOW lodged an FIR also accused of misleading system

Azamgarh News: फर्जी मदरसा चलाने वाला अरेस्ट, EOW ने दर्ज कराया था FIR; व्यवस्था को गुमराह करने का भी आरोप

Thu, 11 Jun 2026 06:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 06:27 PM IST
सार

Azamgarh News: फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसा संचालित कर शासकीय व्यवस्था को गुमराह करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी को सिधारी क्षेत्र के मुंडा तिराहा से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Azamgarh News Operator of fake madrasa arrested EOW lodged an FIR also accused of misleading system
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसा संचालित कर शासकीय व्यवस्था को गुमराह करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है, जो मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला, सिधारी का प्रबंधक बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू) की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के सत्यापन अभियान के दौरान कई संस्थानों में गड़बड़ियां मिली थीं। इसी क्रम में ईओडब्ल्यू के निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश सिंह ने 13 फरवरी 2025 को संबंधित मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिधारी क्षेत्र स्थित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला (आईडी-191100462) फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित किया जा रहा है। जांच में मदरसे से जुड़े अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर मामला दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद अकरम के खिलाफ थाना रानी की सराय में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियों द्वारा मामले की पड़ताल की गई। जांच के दौरान फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मदरसे का पंजीकरण और संचालन किए जाने के आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान के तहत सिधारी पुलिस ने मोहम्मद अकरम को मुंडा तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत संस्थानों का सत्यापन कराया जा रहा है। आजमगढ़ में भी जांच के दौरान कई मदरसे निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित प्रबंधकों और संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed