फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav in varanasi half marathon by nagar nigam and traffic police for tiranga

Azadi Ka Amrit Mahotsav: वाराणसी में यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मियों ने तिरंगे की शान में लगाई दौड़

Sun, 14 Aug 2022 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 09:32 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रविवार सुबह वाराणसी में यातायात पुलिस व नगर निगम के कर्मियों ने तिरंगे की शान में दौड़ लगाई। 

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav in varanasi half marathon by nagar nigam and traffic police for tiranga
यातायात पुलिस व नगर निगम के कर्मियों ने तिरंगे की शान में दौड़ लगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रविवार सुबह वाराणसी में यातायात पुलिस व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान यातायात पुलिस व नगर निगम के कर्मियों ने तिरंगे की शान में दौड़ लगाई।

विज्ञापन


देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष रूप से यातायात पुलिस व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में हाफ मैराथन का आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पास किया गया।
विज्ञापन


यातायात और नगर निगम के अधिकारियों ने इस दौरान लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अपील की। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी जिले में हर रोज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कहीं रैली तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जरिए देश की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन

आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार सुबह छह बजे रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन हुआ। यह मैराथन शहीद उद्यान से शुरू होकर सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गोदौलिया तक गया। वहां से वापस सिगरा स्टेडियम पहुंचा।  मिनी मैराथन में सुरक्षा बलों के जवान, जनप्रतिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और गणमान्य के साथ ही आम लोग भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed