फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman khurrana shubh mangal zyada saavdhan movie shooting in manduvadih station varanasi

जब शराबी पहुंचा हीरो बनने, आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की हो रही थी शूटिंग

Thu, 26 Sep 2019 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
ayushman khurrana shubh mangal zyada saavdhan movie shooting in manduvadih station varanasi
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन पर शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग के दौरान एक शराबी भी हीरो बनने पहुंच गया। शराबी ने यूनिट के सदस्यों के साथ काफी देर तक हंगामा किया और हीरो बनने की जिद करने लगा। टीम के  बाउंसरों ने उसे जीआरपी को सौंप दिया।

विज्ञापन


बुधवार को मंडुवाडीह स्टेशन यार्ड में आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग दिनभर हुई। इसी दौरान एक शराबी भी शूटिंग देखने पहुंचा और यूनिट के सदस्यों से फिल्म में अभिनय करने की जिद करने लगा। समझाने पर भी नहीं माना और हंगामा शुरू कर दिया। यूनिट की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


यार्ड में खड़ी बोगी में सीन को फिल्माया गया। प्लेटफार्म नंबर आठ के उत्तरी छोर की तरफ वाले पुल को शूटिंग के दौरान बंद कर दिया। प्लेटफार्म नंबर एक से आठ पर आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रेल प्रशासन को कोसते हुए एक नंबर प्लेटफार्म पर वापस जाकर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर प्लेटफार्म आठ पर पहुंचे। शूटिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर आठ पर भीड़ ज्यादा बढ़ने के कारण जनता बेकाबू हो गई। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें संभालने में पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed