{"_id":"4b45e73b662a7842815b467aa0d6fc86","slug":"ayurveda-treatment-in-hospital-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कबीरचौरा अस्पताल में आयुर्वेद इलाज भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कबीरचौरा अस्पताल में आयुर्वेद इलाज भी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में अब आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति से भी इलाज होगा। यह नई व्यवस्था बुधवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची सीएम की दूत खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने परिसर में स्थापित आयुष विंग को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, आपरेशन थिएटर और वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।
सुबह 11 बजे सीएमओ डॉ. आरआर राय के साथ पहुंची प्रमुख सचिव ने अस्पताल में बनकर तैयार आयुष विंग के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रमुख अधीक्षक को जरूरी दवाएं मंगवाकर बुधवार से ही विंग को शुरू करने का निर्देश दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने रैंप न बनने आने वाली समस्याएं उनके समक्ष रखी।
विज्ञापन
इस पर प्रमुख सचिव ने दूसरे तल पर उन्हीं विभागों का ट्रांसफर करने की बात कही, जिनमें गंभीर मरीज न आते हों। इस दौरान उन्होंने खराब पड़ी मशीनों को दुरुस्त कराने और हर साल उनकी सर्विसिंग कराने आदि का निर्देश दिया।
बताया कि इसके लिए 2,11, 539 रुपये का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने माइक्रोस्कोपी विधि से आपरेशन कराने, डिजिटल एक्सरे सुविधा, भर्ती मरीजों के बेड के पास इलाज संबंधी विवरण दर्ज कराने आदि का निर्देश दिया।
हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की कमी, आईसीयू, वेंटीलेंटर न होने के सवाल पर वह ठोस जवाब नहीं दे सकीं। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी, डॉ. बीबी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।