देव दीपावली पर आजमगढ़ के एक लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या
- आजमगढ़ के निजामाबाद में एक लाख दीये तैयार, 50 एमएल तेल की क्षमता
- निजामाबाद अपनी ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीयों के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद में बने एक लाख दीयों से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर जगमग होगी। इस पर मौका होगा देव दीपावली का। देव दीपावली पर यहां से एक लाख दीये डोनेट किए जाएंगे।
50 एमएल तेल की क्षमता वाले दीयों को लगभग तैयार भी कर दिया गया है। जल्द ही जीएम डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही है।
जनपद का निजामाबाद कस्बा अपनी ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीयों के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। शासन की ओर से ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनित कर इसके विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है।
इस पर अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है। इन सबसे बीत शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख के आसपास दीये डोनेट करने का भी फैसला लिया है। दीये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। शिल्पकार सोहित प्रजापति और जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। इसे जल्द भेजा जाएगा।