फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto drivers protest against illegal recovery in the name of parking

ऑटो चालकों ने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का किया विरोध

Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers protest against illegal recovery in the name of parking
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने रविवार को ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना पार्किंग वसूली का विरोध किया। इस दौरान पार्किंग स्टैंड के कर्मचारियों और चालकों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बनारस ऑटो रिक्शा यूनियन के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि नगर निगम के नाम पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का शोषण हो रहा है। कैंट स्टेशन से गुजरने वाले वाहनों से जबरन 10 से 15 रुपये वसूला जा रहा है। पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने का स्थान न होने के बावजूद पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि ऑटो चालकों से मनमानी वसूली नहीं रुकी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। मौके पर विरोध करने वालों में यूनियन के भगवान सिंह, जुबेर अहमद, पप्पू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed