फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atul rai rape casei Amresh singh Baghel in Jail varanasi Police engaged in giving VIP treatment to suspended CO

अमरेश बघेल जेल में: निलंबित सीओ को वीआईपी ट्रीटमेंट देने में जुटी रही पुलिस, थानाध्यक्ष सारनाथ ने ढोया बैग

Fri, 01 Oct 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

भले ही दुष्कर्म के आरोपी को मदद पहुंचाने के आरोप में  निलंबित सीओ अमरेश सिंह बघेल को जेल भेज दिया गया। मगर वाराणसी में उसका रुआब पूरी तरह से सीओ की तरह दिखाई दिया

विज्ञापन
atul rai rape casei Amresh singh Baghel in Jail varanasi Police engaged in giving VIP treatment to suspended CO
गिरफ्तार सीओ अमरेश बघेल का पूरे रास्ते बैग ढोते रहे सारनाथ थानेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी सांसद अतुल राय के पक्ष में रिपोर्ट लगाने वाले निलंबित सीओ अमरेश सिंह बघेल फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है। इससे पहले गिरफ्तारी से लेकर जेल जाने तक वाराणसी पुलिस पूरे समय तक वीआईपी ट्रीटमेंट देने की जुगत में रही। बाराबंकी के हैदरगढ़ के डाफी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार अमरेश सिंह बघेल को लाकर पुलिस लाइन में रखा गया।

विज्ञापन


गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान किसी भी मीडिया कर्मियों को पास नहीं जाने दिया गया। अधिवक्ताओं को भी दूर रखा गया। जेल जाने से पूर्व सरकारी वाहन में सीओ के बैठने का अंदाज भी यह बता रहा था कि पुलिस उसकी सेवा में है। पुलिस के एक उच्चाधिकारी के इशारे पर सीओ को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार सीओ की सेवा में लगे रहे सारनाथ थानाध्यक्ष
भले ही दुष्कर्म के आरोपी को मदद पहुंचाने के आरोप में  निलंबित सीओ अमरेश सिंह बघेल को जेल भेज दिया गया। मगर उसका रुआब पूरी तरह से सीओ की तरह दिखाई दिया। पुलिस लाइन से जिला अस्पताल और जेल में दाखिल करने तक ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर व दरोगा उसकी जी हुजूरी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सारनाथ नागेश सिंह तो पूरे समय सीओ का बैग ढोते हुए पीछे-पीछे चल रहे थे। उधर, पूरे समय तक आरोपी अमरेश सिंह को पकड़े रखने की बजाय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे सीओ की तरह ट्रीट करते हुए उससे दूरी बनाए रखी थी।

अधिकारियों के दबाव में वादी बने लंका इंस्पेक्टर

atul rai rape casei Amresh singh Baghel in Jail varanasi Police engaged in giving VIP treatment to suspended CO
सीओ अमरेश सिंह बघेल को जेल भेज दिया गया - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात लंका थाने में निलंबित सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी। अधिकारियों की फटकार के बाद इंस्पेक्टर लंका मुकदमे में वादी बने। कारण अमरेश बघेल भेलूपुर सर्किल में ही सीओ थे और लंका थाना इसी सर्किल का हिस्सा है। सीओ की तैनाती के दौरान भी वर्तमान इंस्पेक्टर महेश पांडेय यहां तैनात थे।

पीड़ित और गवाह को धमका रहे थे सांसद के समर्थक

घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसके गवाह साथी को सांसद के समर्थक धमकाते थे। इस मामले में पीड़िता कई बार पुलिस अधिकारियों के यहां गुहार लगाई लेकिन सांसद के प्रभाव में आकर पुलिस ने पीड़िता की गुहार अनसुनी कर दी। सांसद के समर्थन में रहने वाले शिवपुर क्षेत्र के युवाओं का नाम पीड़िता अक्सर लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed