{"_id":"6495a17bb42001553105c8a8","slug":"attacked-the-contractor-and-looted-pistol-chain-and-mobile-varanasi-news-c-20-vns1013-264944-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जल निगम के ठेकेदार पर हमला कर पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल लूटे, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जल निगम के ठेकेदार पर हमला कर पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल लूटे, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Fri, 23 Jun 2023 11:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:17 PM IST
सार
वाराणसी के कटहलगंज चौराहे के समीप बाइक सवार ठेकेदार योगेंद्र कुमार पांडेय पर हमला कर बदमाशों ने लाइसेंसी पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल फोन को लूट लिया। चोलापुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
वाराणसी के कटहलगंज चौराहे के समीप गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने बाइक सवार ठेकेदार योगेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बबलू पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने ठेकेदार की लाइसेंसी पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल फोन को लूट लिया। सूचना पाकर सक्रिय हुई चोलापुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रौनाखुर्द गांव निवासी डिंपल सिंह उर्फ शैलेंद्र, सोनू जायसवाल और राजन सिंह के रूप में हुई है। तीनों के पास से लाइसेंसी पिस्टल, सोने की चेन, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
अजगरा निवासी जल निगम के ठेकेदार योगेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बबलू के अनुसार, वह गुरुवार रात धर्मपुर निवासी अखिलेश यादव की बाइक पर बैठ कर सारनाथ से अपने घर जा रहे थे। कटहलगंज चौराहे के समीप पहुंचते ही पहले से खड़े डिंपल, सोनू और राजन ने उनकी बाइक रुकवाई और हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पिस्टल, सोने की चेन व मोबाइल लूट कर भाग निकले। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों को बेला-पिपरी मार्ग पर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है।