{"_id":"6235ed2a73af2b55e23bd5bc","slug":"attack-on-rashtriya-hindu-dal-s-state-president-and-son-in-varanasi-case-against-25-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष और पुत्र पर हमला, पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष और पुत्र पर हमला, पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
Sat, 19 Mar 2022 08:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी में राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला मामले में पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज किया गया। पीड़ित रामचंद्र द्विवेदी व उनके पुत्र संतोष द्विवेदी के अनुसार शुक्रवार रात होलिका दहन देखकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी सपा से जुड़े लोग मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द बोल रहे थे। पुत्र के संग जब भोजूबीर स्थित चेतमणि चौराहे पर हिंदू संगठन का पोस्टर चस्पा करा रहा था कि तभी पांच से छह की संख्या में आए युवक विरोध करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर सभी ने हाकी डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित रामचंद्र द्विवेदी की तहरीर पर लल्ला यादव, रिंकू यादव, टींकू यादव, बबलू यादव, दिलीप सहित और 20 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन