{"_id":"636b29e21111f720d550e757","slug":"attack-on-police-in-varanasi-daroga-filed-a-case-against-three-miscreants-who-injured-in-firing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खाकी पर हमला: गोली से घायल दरोगा ने तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खाकी पर हमला: गोली से घायल दरोगा ने तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दबिश जारी
Wed, 09 Nov 2022 09:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:47 AM IST
सार
वाराणसी के दरेखू में मंगलवार शाम तीन बदमाशों ने लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली। कमिश्नरेट विस्तार के बाद इस घटना ने महकमे को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दरोगा का हाल जानने पहुंचे पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दरेखू में मंगलवार शाम तीन बदमाशों ने लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली। गोली लगने से घायल दरोगा की हालत अब सामान्य है। देर रात तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया। बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस की पांच टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
भदोही, मिर्जापुर के अलावा जौनपुर में बदमाशों के भागने की आशंका है। कमिश्नरेट विस्तार के बाद इस घटना ने महकमे को हिलाकर रख दिया है। देर रात तक पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और रोहनिया पुलिस ने कई चक्र में दरोगा से पूछताछ की। फिलहाल कोई रंजिश सामने नहीं आ रही है। लंका थाना में तैनाती के दौरान दरोगा अजय यादव द्वारा कुछ भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई घटना की कड़ी जुड़ रही है। फिलहाल पुलिस अभी इसे जल्दबाजी बता रही है।
विज्ञापन
एक गोली सीने से पार, दूसरी पीठ को छीलते हुए निकली
प्रतापगढ़ के भीखमपुर निवासी 2015 बैच के दरोगा अजय यादव लक्सा थाने पर तैनात हैं। मंगलवार देर शाम वह अपने दरेखू स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे कि तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक दोनों से लड़ते रहे, तभी तीसरे बदमाश ने गोली दाग दी। एक गोली सीने के दाहिने हिस्से से पार हो गई। दूसरी गोली पीठ को छीलते हुए निकली। दरोगा की सरकारी पिस्टल और दस कारतूस , पर्स, मोबाइल लूट ले गए।
काफी देर तक दोनों से लड़ते रहे, तभी तीसरे बदमाश ने गोली दाग दी। एक गोली सीने के दाहिने हिस्से से पार हो गई। दूसरी गोली पीठ को छीलते हुए निकली। दरोगा की सरकारी पिस्टल और दस कारतूस , पर्स, मोबाइल लूट ले गए।