फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atiq Ashraf Murder Congress leader Ajay Rai targets UP government

Atiq Ashraf Murder: कांग्रेस नेता अजय राय ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Sun, 16 Apr 2023 07:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 07:21 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही पूरे यूपी में अलर्ट जारी है। वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Congress leader Ajay Rai targets UP government
मीडिया से बात करते अजय राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज में बीती रात पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा के बीच हत्या हो जाना कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर जो घटना हुई है, वह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा अगर इतनी सुरक्षा के बीच में कोई मार दिया जाता है तो फिर हम आप कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस पूरे प्रकरण में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद का बनारस से रहा सियासी कनेक्शन, 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कानून का राज, विकास का माहौल

कानून हाथ में लेने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। यूपी में विकास का माहौल बना है। यह कहना है कि पाल विकास समिति के अखिलेश कुमार भारद्वाज (सुनील) का। वह रविवार को सारनाथ स्थित जैन धर्मशाला में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

समाज के भइयालाल ने कहा कि संगठित अपराध करने वालों की कमर टूट चुकी है। अपराध के खिलाफ सरकार की नीति कठोर है। इसी का नतीजा है कि अपराधी प्रदेश छोड़ चुके हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से पाल समाज खुश है। दिनेश पटेल ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले दलों को जनता जान चुकी है। ऐसे लोगों का अब सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। 
ये भी पढ़ें: अतीक पर हमला हुआ कैसे, पुलिस के सामने हत्या पर जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं? उठ रहे ये सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed