फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Artists from Indonesia and Singapore decorated Ramlila and Ramayana in dance drama in Varanasi

रामायणोत्सव: 22 विदेशी कलाकारों ने संगीत के भावों में सजाई रामलीला-रामायण, नमो घाट के मंच पर दी प्रस्तति

Mon, 29 Jan 2024 05:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से राज्याभिषेक तक के प्रसंगों को काशी के नमो घाट के मंच पर जीवंत किया गया। इस दौरान इंडोनेशिया और सिंगापुर के कलाकारों ने नृत्य नाटिका में रामलीला और रामायण सजाई।

विज्ञापन
Artists from Indonesia and Singapore decorated Ramlila and Ramayana in dance drama in Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर और इंडोनेशिया के 22 विदेशी कलाकारों ने रामलीला और रामायण को नृत्य में पिरोकर जीवंत कर दिया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंगों को संगीत के भावों में बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


नमोघाट पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की ओर से दो दिवसीय रामायणोत्सव के पहले दिन सिंगापुर की कलाकार मीरा बालसुब्रमण्यम और उनके साथी कलाकारों ने भरतनाट्यम के जरिये रामायण के हर भाव को प्रकट कर दर्शकों को देव दर्शन का एहसास कराया। 14 कलाकारों ने 50 मिनट की प्रस्तुति में प्रभु श्रीराम के जन्म, वनगमन, सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध और राज्याभिषेक की भावपूर्ण प्रस्तुति की। वहीं, इंडोनेशिया के आठ कलाकारों के समूह ने एक घंटे चार मिनट की प्रस्तुति में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन दर्शन को जीवंत किया। इसका निर्देशन डॉ. आई वायान टिपिया एवं पौम्पी पॉल ने किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व भजन गायक डॉ. विजय कपूर ने भजनों से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तबले पर सुमंत कुमार चौधरी, बांसुरी पर सुधीर कुमार गौतम, साइड रिदम पर संजय श्रीवास्तव और सह गायन में काजल तिवारी, अंशिका श्रीवास्तव, धनंजय कुशवाहा, शेर बहादुर सिंह, अविनाश, अजित कुमार रहे। डॉ. राकेश कुमार ने बांसुरी पर रामधुन छेड़कर सभी को मुग्ध कर दिया। तबले पर राजन कुमार एवं बांसुरी पर अभिषेक एवं तुषार ने साथ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात सितार वादक शिवनाथ मिश्र और वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम समन्वय अतुल सिंह और संचालन डॉ. ज्योति सिंह ने किया। इस मौके पर कलाकार देवव्रत मिश्र, सुखदेव मिश्रा, डॉ. सुभ्रा वर्मा, श्रीधर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed